Published On : Fri, Nov 30th, 2018

जर्जर पांचपावली पुलिया : प्रशासन के खिलाफ युवक कांग्रेस का आंदोलन

Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर का पहला उड़ान पुल, पांचपावली पुलिया. जो कि नागपुर शहर का प्रमुख मार्ग और सबसे व्यस्त पुलिया में से एक है. लेकिन यह आज कई जगह से टूटने और खराब हालत की वजह से आने जाने वालों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है. पांचपावली पुलिया पर इसके पहले भी कई बार दुर्घटना होने के बाद भी प्रशासन खामोश है और किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है. आज इसके खिलाफ युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरज पांडे के नेतृत्व में पांचपावली पुलिया पर विरोध प्रदर्शन किया गया.

जिस प्रकार शहर के कई रास्तों की हालत खस्ता है और प्रमुख उड़ान पुलों पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है, इससे आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती हैँ. पांचपावली पुलिया पर आज दुर्घटना आम बात है. वहीं राम झूला-2 को जल्द शुरू करने के लिए युवक कांग्रेस ने आंदोलन किया था, जो कि अभी तक शुरू नहीं हुआ. तो दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन के सामने की पुलिया को तोड़ रहे हैं. आज नागपुर से लेकर केंद्र तक भाजप की सरकार है और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से होने के बावजूद शहर के पुलिया की यह हालत है.

ऐसे में युवक कांग्रेस की ओर से चेतावनी दी गई कि भविष्य में अगर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो युवक कांग्रेस तीव्र आंदोलन करेगी जिसकी जवाबदारी पुरी तरह से नागपुर प्रसाशन की रहेगी.

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवक कांग्रेस के पदाधिकारी नगरसेवक दिनेश यादव, प्रदेश सचिव अजीत सिंह, शेखर पौनिकर, सचिन वासनिक, सतिस पाली, राम यादव, चेतन तारारे, तपन बोरकर, संतोष खडसे, मोहम्मद हाफिज, अंकित गुमगावकर, अक्षय डोर्लिकर, सुनिल नंदुरकर, कुणाल निमगड़े, आतीश साखरे, पंकज सावरकर, अनिरुद्ध पांडे, चेतन मेश्राम आदि युवक कांग्रेस के पदाधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.