Published On : Mon, Jul 22nd, 2019

डिस्ट्रिक्ट लेवल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में एसएनजी, एनबीवायएस, नासा, जीकेएम पहुंची सेमीफाइनल

Advertisement

नागपुर: -एसएनजी (शिवाजीनगर जिमखाना), एनबीवायएस (नूतन भारत युवक संघ) नासा (नागपूर एम्युचर स्पोर्ट्स असोसिएशन) व जीकेएम (गुरुदेवनगर क्रीडा मंडल) की टीम ने सेमीफाइनल से पहले खेले जानेवाले मैच में जीत हासिल कर सबजूनियर इंटरक्लब जिलास्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. शिवाजीनगर के जिमखाना में यह टूर्नामेंट आयोजित की गई है.

शिवाजीनगर जिमखाना के कोर्ट पर हुए मैच में एसएनजी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एचकेएम की टीम को 46-4 पॉइंट्स से हराया. चार क्वार्टर में दोनों ही टीम ने 14-3, 12-0, 16-1, 4-1 पॉइंट्स हासिल किए.एसएनजी की गुंजन मंत्री ने 20, समविद्धि कोट ने 8 और एचकेएम के आर्या ने 2 पॉइंट्स किए.

एनबीवायएस ने एसकेएस को 26-10 ,3-2, 3-0, 8-6 और 12-2 पॉइंट्स से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी जगह कायम रखी है. एनबीवायएस की विजया मिवसे ने 10, देवश्री कराड़े ने 6 और एसकेएस की पमानी ने 10 पॉइंट्स किए. नासा की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पीकेएम की टीम को 10-0, 4-2, 12-0, 6-2 पॉइंट्स से हराया.

नासा की सना देशमुख ने 8, आयुषी गुप्ता ने 6 तो वही पीकेएम की अनन्या शर्मा ने 4 पॉइंट्स किए. जीकेएम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पीएलएससी की टीम को 34-0 से मात दी. इस दौरान इशिका जीवतोडे ने 12 और कीर्तिका नागपुरे ने 6 पॉइंट्स किए. सेमीफाइनल में एसएनजी का मुकाबला नासा के खिलाफ और जीकेएम का मुकाबला एनबीवायएस के खिलाफ होगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.