Published On : Sat, Jun 16th, 2018

चलती बस में किया लड़की का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

मुंबई: शिरडी और मुंबई के बीच बस यात्रा के दौरान एक बालिका का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय गोरेगांव निवासी 32 वर्षीय सोपान निवरूत्ती उगाले को अपराध शाखा की यूनिट -12 ने गुरुवार को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पीड़िता और उसके परिवार के सदस्य 13 जून की रात में बस द्वारा शिरडी से मुंबई की यात्रा कर रहे थे.

यह भी पढ़ें : यौन शोषण की शिकार महिला IAS ने सुनाई आपबीती, कहा-मुझे जान का खतरा

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अहमदनगर जिले में संगमनेर से बस में चढ़ा था. जब पीड़िता के परिवार के सदस्य सो रहे थे, उस समय आरोपी ने बालिका का यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता ने घर पहुंचने पर इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उत्तरी मुंबई के कुरार पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई.

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की यूनिट -12 ने जांच शुरू की और निजी बस ऑपरेटर की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उगाले को घटना के 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया और आईपीसी की संबंधित धाराओं तथा पोस्को अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.