Published On : Fri, May 13th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

होटल ‘ब्रिज इन’ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर. क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने गणेशपेठ थाना क्षेत्र के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में गुलशननगर, कलमना निवासी प्रीतम कृष्णा दहीकर (43), राज उर्फ राजेश इखार, समीर उर्फ किशोर शेट्टे और सीमा उर्फ पूजा दहीकर (37) का समावेश है.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि गणेशपेठ परिसर में स्थित होटल ‘ब्रिज इन’ में कुछ लोग सेक्स रैकेट चला रहे हैं. खबर के आधार पर पुलिस ने पंटर ग्राहक तैयार कर आरोपियों से संपर्क किया. ग्राहक ने सौदा तय करते ही पुलिस को इशारा दे दिया. पुलिस दस्ते ने होटल में छापा मारा तो आरोपियों के पास 2 पीड़ित युवतियां मिलीं. उन्हें पैसे का लालच देकर देह व्यवसाय में लगाया गया था.

Gold Rate
Feb 16th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,800 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. डीसीपी चिन्मय पंडित और एसीपी रोशन पंडित के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर ललिता तोड़ासे, एपीआई संतोष जाधव, हेड कांस्टेबल अनिल अंबाड़े, कांस्टेबल संदीप चंगोले, राशिद शेख, भूषण झाड़े, चेतन गेडाम, लक्ष्मण चौरे, मनीष रामटेके और प्रतिमा मेश्राम ने कार्रवाई की.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement