Published On : Sat, Sep 22nd, 2018

महिला के घर में चल रहा था देह व्यापार, ज़रूरतों ने ढकेला देह व्यापार में

Advertisement

नागपुर: कलमना थानांतर्गत एक महिला द्वारा अपने घर में चलाये जा रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया. जोन 5 के डीसीपी हर्ष पोद्दार के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में आरोपी महिला समेत 2 को गिरफ्तार किया गया. वहीं, पीड़ित महिला को बचाया गया. आरोपियों के नाम कलमना निवासी स्वीटी रमेश बागड़े (28) और हसनबाग निवासी शेख कलीम शेख मुनीर (32) बताया गया है. वहीं, कलमना निवासी दलाल महिला कविताबाई बांदे की तलाश जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय पीड़ित महिला विधवा है. अपने भरण-पोषण के लिए वह काम की तलाश में थी. इसी दौरान उसकी पहचान कलमना परिसर में चाय का ठेला चलाने वाली कविता नामक महिला से हुई. कविता ने पीड़िता को काम दिलाने का आश्वासन दिया और उसे देह व्यापार के लिए प्रवृत्त किया. इस प्रकार कविता, स्वीटी और शेख कलीम ने मिलकर जरूरतमंद महिलाओं से देह व्यापार कराना शुरू कर दिया.

घर ही बना चकलाघर
अवैध काम को और बढ़ाने के लिए स्वीटी ने अपने ही घर में करीब 3 एक्स्ट्रा कमरे भी बनवा लिये. कविता ग्राहक ढूंढती थी. एक लड़की के लिए एक घंटे का 2500 रुपये वसूला जाता था. इसमें से पीड़ित महिला को 400 रुपये दिये जाते थे और बाकी पैसे वे आपस में बांट लेते थे.

रात्रि गश्त के दौरान डीसीपी पोद्दार को इस बारे में गुप्त सूचना मिली. उन्होंने सहायक निरीक्षक ओमप्रकाश सोनटक्के और उपनिरीक्षक जीतेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में टीम बनाकर स्वीटी के घर पर छापा मारा. सूचना सही पाई गई. 2 आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया जबकि कविता भागने में सफल हो गई. उक्त कार्रवाई डीसीपी पोद्दार के मार्गदर्शन में एपीआई सोनटक्के, एएसआई जीतेन्द्र ठाकुर, राजकुमार जनबंधु, महेश बावने, पंकज लांडे, विनोद सोनटक्के, सूरज भारती, प्रमोद वाघ, दिनेश यादव, प्रभाकर मानकर, रवीन्द्र राऊत, दयाराम, सुजाता आदि शामिल रहे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.