Published On : Fri, Oct 26th, 2018

सेक्स रैकेट : कामठी के रॉयल लॉज में छापा

Advertisement

नागपुर: डीसीपी जोन 5 के विशेष दस्ते ने गुरुवार को न्यू कामठी थानांतर्गत स्थित रायल लॉज पर छापा मारा. पुलिस ने वृद्ध महिला सहित 5 को गिरफ्तार कर 2 पीड़ित महिलाओं को छुड़ाया. पुलिस को जानकारी मिली थी कि कामठी के यशोधरानगर में स्थित रायल लॉजिंग एंड बोर्डिंग में देह व्यवसाय चल रहा है. लॉज का मालिक अन्य दलालों के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चला रहा है. खबर के आधार पर गुरुवार की शाम पुलिस ने लॉज में पंटर ग्राहक को भेजा. पंटर ने जाकर सौदा तय किया और पुलिस दस्ते को जानकारी दी. तुरंत दस्ते ने लॉज में छापा मार दिया.

पुलिस ने लॉज के मालिक रविदासनगर, येरखेड़ा निवासी जगदीश संजय मोहबे (27), संजय रामसिंह मोहबे (56), धर्मपाल संजय मोहबे (31) सहित दलाल महिला लताबाई विजय डोलेकर (62) और मोहम्मद साजिद शफीक पठान (26) को गिरफ्तार किया. लता महिलाओं की दलाली करती है.

साजिद उसके लिए लड़कियों को लाने ले जाने का काम करता है. पिता-पुत्र देह व्यवसाय के लिए अपने लॉज के कमरे किराए पर दे रहे थे. 2 महिलाओं को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.

पांचों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. डीसीपी हर्ष पोद्दार के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर विजय जाधव, एपीआई ओमप्रकाश सोनटक्के, पीएसआई जीतेंद्र ठाकुर, हेड कांस्टेबल विनोद सोनटक्के, सूरज भारती, राजकुमार जनबंधु, महेश बावने, पंकज लांडे, प्रमोद वाघ, दिनेश यादव, प्रभाकर मानकर, रवींद्र राऊत, मृदुल नागरे और सुजाता रायपुरे ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.