नागपुर: शहर के हुडकेश्वर इलाके में स्थित मियामी स्पा एंड स्किन पार्लर में छापा मारकर देहव्यवसाय का पर्दाफाश किया है। पार्लर से पुलिस ने तीन लड़कियों के साथ संचालक और उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की इस जगह पर पार्लर की आड़ में देहव्यवसाय किया जाता है। सूचना के बाद शुक्रवार दोपहर पुलिस ने अपने मुखबिर को यहाँ भेजा। मुखबिर द्वारा की गई शिनाख़्त में सूचना सही पायी है। मुखबिर से संकेत मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारा और मामले में लिप्त आरोपियों को रंगे हाँथो गिरफ्तार किया।
पुलिस ने यहाँ काम करने वाली तीन लड़कियों को भी हिरासत में लिया है। पूछताछ में एक महिला ने बताया की वो शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है। पति से सामंजस्य न होने की वजह से वो फ़िलहाल अलग चल रही है और अदालत में उसके तलाक का केस भी चल रहा है। इस महिला के अलावा दो अन्य लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पार्लर के संचालक रंजीत मस्के और उसके साथी रवि उदयकर को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...







