Published On : Sat, Jan 19th, 2019

कई शहरों से जुड़ा है होटल रेडिसन ब्ल्यू सेक्स रैकेट का मामला, एक और महिला गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: होटल रेडिसन ब्ल्यू में पकड़े गए हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट के तार कोलकाता और मुंबई के बाद अब राजस्थान से जुड़ते मिल रहे हैं. मामले की जांच करते हुए शहर पुलिस की अपराध शाखा ने एक और महिला को गिरफ्तार किया है जो मूलत: राजस्थान की रहने वाली है.

गिरफ्तार महिला का नाम प्रतापनगर सेक्टर-26, बाबा प्रापर्टी, सांगनेर, जिला जयपुर निवासी ममता राजू सोनवाल (40) बताया गया है. ज्ञात हो कि 7 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने होटल रेडीसन ब्ल्यू में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. छापेमारी में देह व्यापार के लिए मुंबई से बुलाई गई युवती के अलावा दलाल पूजा राव को भी पकड़ा गया था. पूजा ने देह व्यापार के लिए रेडीसन ब्लू में आनलाइन बुकिंग करके कमरा बुक किया था.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राजस्थान की से हुई ममता की गिरफ्तारी
क्राइम ब्रांच को जांच में पता चला कि पूजा को इससे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है और वह एक देह व्यापार का एक अंतरराज्यीय गिरोह चलाती है. गिरफ्तारी से पहले 10 दिनों से वह शहर में थी और लगातार ग्राहकों के लिए युवती से देह व्यापार करवा रही थी. मामले की गंभीरता को लेते हुए शहर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सघन जांच शुरू की. पीड़िता और पूजा से पूछताछ के बाद पुलिस दल कोलकाता भी गया था.

जांच में ही सेक्स रैकेट में ममता के शामिल होने का पता चला. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ममता ने ही पूरे रैकेट की सूत्रधार महिला दलाल यानि पूजा राव उर्फ माया को देह व्यापार के लिए लड़की का इंतजाम करके दिया था. ममता ने युवती को कमिशन के आधार पर मुंबई से नागपुर भेजा था. पक्के सबूत मिलते ही क्राइम ब्रांच ने ममता को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों की मानें तो होटल रेडीसन ब्लू में पकड़े गये इस सेक्स रैकेट में कई बड़े नाम है. इसलिए पुलिस बेहद सावधानी से जांच कर रही है. आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.