Published On : Thu, Mar 23rd, 2017

राज्य सरकार के बजट में विकास के कई विकल्प मौदूद

Advertisement


नागपुर:
 राज्य सरकार ने बजट में कई विकल्प जनता के लिए उपलब्ध कराए है। लोकतंत्र में विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सरकार केवल नियंत्रक की भूमिका में नहीं बल्कि लोक समर्थन से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की भूमिका अदा कर रही है। यह बात विभागीय सूचना केंद्र में लोकराज्य मंच द्वारा राज्य सरकार द्वारा पेश बजट पर आयोजित व्याख्यान को संबोधित करते हुए भारतीय शिक्षा मंडल के संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर ने कही। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे थे।

उपस्थितों को संबोधित करते हुए कानिटकर ने आगे कहा कि नई पीढ़ी कूँ अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ प्रशासकीय व्यवस्था में असरकारक पकड़ बनाए रखना सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि लोकसहभाग से कई बड़ी योजनाओं को सफलतापूर्वक किया जा सकता है। जलयुक्त शिवार योजना इस संदर्भ में अच्छा उदाहरण है। साथ ही खेतों पर रोज़गार के लिए निर्भरता को ख़त्म करने के लिए स्टार्ट अप इंडिया बेहतर विकल्प साबित हो रही है।


प्रकाश दुबे ने कहा कि मत्स्य व्यवसाय, मामा तालाब जैसी योजनाओं के लिए निधि की आवश्यक्ता होती है। लिहाज़ा जनता को बजट में अपने लाभ की कौन सी चीज़ें है इसके अध्ययन के लिए बजट को ज़रूर पढ़ना चाहिए।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.