Published On : Mon, Jun 4th, 2018

कर्नाटक में बारिश के कहर से 5 लोगों की मौत

Advertisement

नई दिल्ली: दक्षिण भारत में मानसून आने के साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है, तो उत्तर भारत में तेज गर्मी का असर बना हुआ है। कर्नाटक में बारिश से पिछले 24 घंटों में हुई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। मानसून के महाराष्ट्र और गाेवा की ओर बढ़ने की सभी परिस्थितियां अनुकूल हैं। यहां पिछले दो दिनों से बीच-बीच में बारिश हो रही है। अगले दो-तीन दिनों में मानसून त्रिपुरा, मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र अौर सिक्किम पहुंच जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

कर्नाटक के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दक्षिण के अधिकांश इलाकों में रविवार को तेज हवाओं और गरज- चमक के साथ बारिश हुई। कर्नाटक के कई इलाकों में 7 सेंमी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात हैं। नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। फसलों को भी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण के करीब सभी राज्यों, बंगाल की खाड़ी, असम और अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है।

आज इन राज्यों में अलर्ट

Advertisement

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि सोमवार को मध्यप्रदेश, प. बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र के काेंकण, गोवा में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

यहां तेज बारिश होगी

नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और लक्षद्वीप।

नौसेना ने यमन के आईलैंड में चक्रवात में फंसे 38 भारतीयों को सुरक्षित निकाला

– नौसेना ने समुद्री चक्रवात मेकुनु के कारण यमन के सोकोत्रा आईलैंड में फंसे 38 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया है। नौसेना ने भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन निस्तार के तहत आईएनएस सुनयना को तैनात किया था। चक्रवात ने ओमान और सोकोत्रा आईलैंड को बुरी तरह से प्रभावित किया है। बड़ी संख्या में घरों को नुकसान पहुंचा है।

– नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि सुनयना रविवार तड़के सोकोत्रा तट पहुंचा और वहां फंसे भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है। फंसे भारतीयों को तुरंत मेडिकल मदद के साथ भोजन, पानी के साथ ही उनको परिजनों से बात करने के लिए टेलीफोन सुविधा मुहैया कराई गई। ये भारतीय 24 मई को मेकुनु चक्रवात के कारण सोकोत्रा में फंस गए थे।

Advertisement
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur #latestnews

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges