Published On : Mon, Jun 17th, 2019

सर्टिफिकेट बनाने सेतु में उमड़ रही विद्यार्थियों की भीड़

नागपुर: 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी हो चुके हैं और कॉलेज में एडमिशन की अभी शुरुआत हो रही है. ऐसे में विद्यार्थियों को कास्ट सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफ़िकेट और अन्य डाक्यूमेंट्स बनाने के लिए सेतु में जाना पड़ रहा है.

जिसके कारण जिलाधिकारी के सेतु कार्यालय में जमकर पालकों और विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ चुकी है. हर साल दोनों कक्षा का रिजल्ट आने के बाद सेतु में सर्टिफिकेट बनानेवाले विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ जाती है.

Gold Rate
June 01- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हालांकि कुछ वर्ष पहले डॉक्युमेंट्स घर पहुंच पोस्ट के द्वारा भेजने की योजना जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से शुरू की गई थी. अभी भी सर्टिफिकेट विद्यार्थियों को उनके घर पहुंचाए जा रहे है. कॉलेज का एडमिशन सत्र अभी शुरू होने के कारण कुछ दिन ओर सेतु में भीड़ रहेगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges