Published On : Sat, May 20th, 2017

साइबर अपराध को लेकर की गई साइबर शिकायत निवारण सेल की स्थापना

Advertisement


नागपुर:
 डिजिटल इंडिया व डीमॉनिटाइजेशन (नोटबंदी ) के कारण ऑनलाइन व्यवहार बड़े पैमाने पर चल निकला है. नागरिक भी ऑनलाइन शॉपिंग, से लेकर सोशल मीडिया का उपयोग अपने दैनिक जीवन में कर रहे हैं. जिस वजह से अराजक तत्व नागरिकों के इस अज्ञानता का लाभ उठाकर उन्हें विभिन्न लुभावने ऑफर दिखाकर फांस रहे हैं. यही वजह है कि इन दिनों इंटरनेट जालसाजी का प्रमाण भी बढ़ रहा है. नागरिकों की शिकायतें और बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के उद्देश्य से साइबर शिकायत निवारण सेल की स्थापना की गई है.

नई नई तकनीकी व साइबर क्राइम के लिए जांच कार्यप्रणाली के बारे में पुलिस को भी ज्यादा ज्ञान नहीं होने की वजह से इन गुनाहों की जांच करना और आरोपियों को पकड़ना मुश्किल हो रहा था. नागरिकों की ओर से साइबर सेल से सम्बंधित अपराधों की शिकायतें पहले पुलिस स्टेशन में दी जाती थी, बाद में साइबर की मदद के लिए शिकायत को साइबर सेल में भेजा जाता था.


इस प्रक्रिया में काफी समय खराब होता था. जिसके कारण साइबर अपराधियों पर समय रहते धरदबोचने में पुलिस नाकाम साबित होती थी. लेकिन अब सेल के गठन के बाद एक ही जगह पर साइबर अपराधों की शिकायत लेकर उसके तहत योग्य तकनीकी प्रक्रिया करके उसकी जानकारी पुलिस स्टेशन में देने पर अपराधियों को पकड़ना और और अपराध की रोकथाम करने में मदद मिलेगी. इस साइबर सेल की मदद से अब नागरिकों को भी शिकायत दर्ज करवाना आसान होगा.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges