Published On : Thu, Dec 11th, 2014

कोंढाली : संवेदनशील प्रा. स्वास्थ केंद्र कोंढाली को स्वास्थ अधिकारी की मांग

Advertisement


आरोग्य मंत्री डॉ. सावंत तथा विधायक डॉ. देशमुख से आरोग्य केंद्र के निरक्षण की मांग

ASHISH-DESHMUKH
कोंढाली (नागपुर)। नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर कोंढाली क्षेत्र दुर्घटना के लिए कुख्यात है. यहाँ के महामार्ग के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र को 24×7 आयपीएच का दर्जा प्राप्त होकर भी यहाँ मात्र एक वैद्यकिय अधिकारी है. एक वैद्यकीय अधिकारी को मासोद का उप आरोग्य केंद्र से बुलाया जाता है. इस क्षेत्र की दुर्घटनाये, क्षेत्रिय महिला पुरुषों के आरोग्य की जाँच, वन तथा पुलिस विभाग से जाँच के लिए लगे लोगों की (एम.एल.सी) जाँच प्रक्रिया पुर्ण करने के लिए 24 घंटे वैद्यकीय अधिकारी होना आवश्यक है. फिर भी राज्य शासन के आरोग्य विभाग द्वारा कोंढाली के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र को वैद्यकीय अधिकारी के साथ-साथ आरोग्य सेवक तथा अन्य रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की गयी है.

कोंढाली नागपुर राजमार्ग पर सदैव दुर्घटना होती है. यहाँ जख्मियों को बड़ी तथा अत्यंत गंभीर घायल अवस्था में स्थानीय स्वास्थ केंद्र में लाया जाता है. यहाँ एक मात्र वैद्यकिय अधिकारी है वे 24 घंटे कर्तव्य पर कार्य नही कर सकते. इस लिए यहाँ मासोद के उप आरोग्य केंद्र से वैद्यकिय अधिकारी बुलाने पड़ते है. त. मासोद तथा उस क्षेत्र के जनता का रोष डॉक्टर पर उतारा जाता है. विगत माह मासोद ग्रामवासियों द्वारा मासोद के उप आरोग्य केंद्र को ताला थोक दिया था. स्थानीय जिप. सदस्य रामदास मरकाम, पं.ल. के उपसभापति योगेश चाफले तथा ग्रा. प. मासोद के सरपंच तथा ग्रा. प. सदस्यों एवं ग्रामवासियों से चर्चा कर कोंढाली के प्राथमिक आरोग्य केंद्र का रिक्त पद एक माह में नए वैद्यकीय अधिकारी की नियुक्ती करने तथा मासोद को पुर्ण समय डॉक्टर देने की जानकारी वरिष्ठ जिला आरोग्य अधिकारी डॉ. सवई द्वारा दी गयी थी.

पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के कार्यकाल में यहाँ पूर्ण समय वैद्यकीय अधिकारियों की नियुक्ती रहती थी. अब स्थानीय नवनिर्वाचित विधायक डॉ. आशीष देशमुख द्वारा राज्य के आरोग्य मंत्री डॉ. सावंत से चर्चा कर कोंढाली जैसे संवेदनशील प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के आरोग्य अधिकारी तथा अन्य कर्मचारियों के रिक्त स्थान पुर्ति करने की मांग स्थानीय ब्रजेश तिवारी, एड. विनोद पांडे, एकनाथ पाटिल, चंद्रशेखर देवकर, बाबा शेख, कमलेश गुप्ता, संजय राउत, स्वप्नील व्यास, सरपंच वृषाली माकोड़े, उपसरपंच एड. ललित मोहन कालबांडे द्वारा की गयी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.