Published On : Sat, Nov 11th, 2017

बैलेट पेपर द्वारा ही होंगे नागपुर यूनिवर्सिटी के चुनाव

Advertisement

Nagpur University
नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में होनेवाले आगामी सिनेट चुनाव बैलेट पेपर द्वारा ही होनेवाले हैं. इसमें नोटा का ऑप्शन भी नहीं होगा. आनेवाले 25 नवंबर को यूनिवर्सिटी में सिनेट के चुनाव होनेवाले हैं. इस चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन आवेदन भरने के बाद इसकी प्रथम सूची 13 नवंबर को जारी की जाएगी. प्रथम सूची जारी होने के बाद चुनाव का रंग नागपुर यूनिवर्सिटी पर चढ़ेगा. समय के साथ साथ देश में होनेवाले ज्यादा से ज्यादा चुनावों में ईवीएम मशीनों का उपयोग होता है. लेकिन यूनिवर्सिटी में होनेवाले चुनाव पारम्परिक तरीके से यानी बैलेट पेपर द्वारा ही किए जाने का निर्णय नागपुर यूनिवर्सिटी के चुनाव विभाग की ओर से लिया गया है.

ख़ास बात यह है कि 2016 में जो चुनाव यूनिवर्सिटी में संपन्न हुए थे, वह ईवीएम मशीन द्वारा ही हुए हैं. चुनाव होने के बाद गड़बड़ी को लेकर काफी हंगामा भी उस दौरान हुआ था. जिसके कारण इस बार नागपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय लिया है. मतदाताओं को अपने पसंद के उम्मीदवार के सामने पेन से टिक कर वह पर्ची बैलेट पेटी में डालनी होगी.

Advertisement
Baba Tajuddin Documentary

Baba Tajuddin Documentary

शिरपुर कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कई दुकानें प्रभावित #maharashtranews #dhule #updatenews #maharashtra

शिरपुर कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कई दुकानें प्रभावित #maharashtranews #dhule #updatenews #maharashtra

अंबाझरी रोड स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल चौक पर आज एक भीषण सड़क हादसा

अंबाझरी रोड स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल चौक पर आज एक भीषण सड़क...

NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above