Published On : Tue, Jan 17th, 2017

प्रकाश जाधव की उम्मीदवारी से गाणार की चुनौती दोगुनी हुयी

Advertisement

Prakash Jadhav, Shikshak Matdar Sangh
नागपुर:
विदर्भ में शिवसेना के कद्दावर नेता प्रकाश जाधव ने आज शिक्षक मतदाता संघ की नागपुर सीट पर अपनी दावेदारी ठोक दी। आज अंतिम दिन उन्होंने विधान परिषद की इस सीट पर शिवसेना के अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दर्ज किया। रामटेक लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके प्रकाश जाधव के मुक़ाबले में उतरने से निवर्तमान विधान परिषद सदस्य नागो गाणार के फिर से विधान परिषद में पहुँचने के अरमानों पर पानी फिर सकता है।

प्रकाश जाधव का नागपुर जिले के शिक्षकों में काफी नाम है, फिर रामटेक से सांसद कृपाल तुमाने भी शिवसेना से ही तालुक रखते हैं और पूर्व विधायक आशीष जायस्वाल भी पिछले कई वर्षों में जिले के शिक्षकों का मुद्दा विधान सभा के पटल पर पुरजोर तरीके से रखते रहे हैं।

नागपुर शिक्षक मतदाता संघ से कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार के रुप में चंद्रपुर निवासी अनिल शिंदे मैदान में हैं, लेकिन निवर्तमान विधान परिषद सदस्य नागो गाणार की अपेक्षा उन्हें काफी कमजोर उम्मीदवार माना जा रहा है। जाधव के मुक़ाबले में उतरने से गाणार की राह पहले जितनी आसान नहीं रह गई है। उल्लेखनीय है कि नागो गाणार इस बार की ही तरह पिछली बार भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे और उस समय भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना दोनों पार्टियों के समर्थन से ही चुनाव में बाजी मारने में सफल हुए थे।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राजनीतिक हलकों में एक कयास यह भी लगाया जा रहा है कि प्रकाश जाधव ने अपने करीबी मित्र और भाजपा के कद्दावर नेता नितिन गड़करी के कहने पर ही नागपुर शिक्षक मतदाता संघ के लिए नामांकन दाखिल किया है। कहा तो यहाँ तक जा रहा है कि भाजपा घोषित तौर पर नागो गाणार के साथ खड़ी दिखायी देगी, लेकिन उसके समर्थक शिक्षक शिवसेना के अधिकृत उम्मीदवार प्रकाश जाधव के लिए ही मतदान करेंगे।

आज जब प्रकाश जाधव ने विभागीय आयुक्त के समक्ष आवेदन भरा तो उनके साथ सतीश हरड़े, किशोर राय, सांसद कृपाल तुमाने, पूर्व विधायक आशीष जायस्वाल आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से हमला! #NagpurNews #Crime #CrimeNews #news

नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से...

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

हुडकेश्वर में चोरों का पर्दाफाश! 10 घरफोड़ियां सुलझीं #NagpurNews #NagpurCrime #Hudkeshwar #CCTV

नागपुर में कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग! #NagpurNews #NagpurFiring #Wathoda #NagpurCrime

नागपुर में कांग्रेस नगरसेवक के घर आधी रात फायरिंग! #NagpurNews #NagpurFiring #Wathoda...

मेहकर में सड़क पर महिला की डिलीवरी! #BuldhanaNews #MehkarNews #HospitalNegligence #MaharashtraNews

मेहकर में सड़क पर महिला की डिलीवरी! #BuldhanaNews #MehkarNews #HospitalNegligence #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges