Published On : Mon, Jun 22nd, 2015

सेलू : पुलिस उपनिरीक्षक पर विनयभंग का मामला दर्ज

Advertisement


सेलू (वर्धा)।
बोरधरण स्थित एक होटल में अपने मित्र के साथ खाना खाने गई एक युवती के साथ सेलू पुलिस थाने के उपनिरीक्षक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला उजागर हुआ है.

घटना की शिकायत युवती के पिता ने सेलू पुलिस थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने शनिवार की रात आरोपी पुलिस निरीक्षक पर विनयभंग का मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक मेडिकल की छात्रा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाला उसका दोस्त 14 जून को बोरधरण स्थित होटल में खाना खाने गए थे. युवती जब फ्रेशरूम में फ्रेश हो रही थी. पुलिस उपनिरीक्षक चौधरी, पुलिस कर्मचारी नीलेश मेश्राम (ड्राइवर) और एक व्यक्ति वहां पहुंचे. उन्होंने युवती के साथ बदतमीजी कर उससे छेड़छाड़ की.

molestration 1

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.