Published On : Wed, May 15th, 2019

कोयम्ब्तूर बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए नागपुर के चार खिलाड़ियों का चयन

Advertisement

नागपुर: कोयम्ब्तूर (तामिलनाडु ) में 14 से लेकर 21 मई के दौरान होनेवाले अंडर-16 यूथ ग्रुप के नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए नागपुर शहर से चार बास्केटबॉल खिलाड़ियों का महाराष्ट्र की टीम में चयन हुआ है. इनमें तीन लड़कियां और एक लड़के का समावेश है. राष्ट्रीय टूर्नामेंट में सहभागी होनेवाली लड़कियों में से महाराष्ट्र टीम में शिवाजीनगर जिमखाना की शोमिरा बिडये, विजन एकडेमी की सई देशमुख और कृपाई शर्मा और लड़कों में शिवाजीनगर जिमखाना के कृष्णल अग्रवाल का समावेश है. बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के मार्गदर्शन में सातारा में हालही में हुए राज्यस्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट के कारण चारों ही खिलाड़ियों का चयन किया गया है. शोमिरा, साई, कृपी और कृष्णल ने इससे पहले भी कई टूर्नामेंट में बेहतर खेल दिखाया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.