Published On : Mon, Feb 23rd, 2015

कोंढाली : मांस से लदा ट्रक जब्त, 3 गिरफ्तार

Advertisement


वाहन समेत सात लाख का माल जब्त

कोंढाली पुलिस की कार्रवाई

Meat Truck
कोंढाली (नागपुर)। नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर कोंढाली समीप उडान पुल नागपुर से मुंबई जानेवाले अवैध जानवरों के मांस से लदा ट्रक पकड़ा गया. पुलिस ने ट्रक समेत सात लाख का माल जब्त करके 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना 22 फरवरी की रात 11:15 बजे के करीब घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार थानेदार प्रदीप लांबट, पुलिस उपनिरीक्षक जितेश कानपुरे, सोनाली गोरे, कर्मचारियों समेत 22 फरवरी की रात गस्त पर थे. दो मुखबिरों ने नागपुर से मुंबई की ओर अवैध मांस लादकर ले जा रहे ट्रक की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस ने उडानपुल पर नाकाबंदी की. इस दौरान तेज गति से जा रहे ट्रक क्र. एम.एच.- 43- इ- 8561 को पुलिस ने रोककर जांच की. उसमे 7 टन अवैध मांस पाया गया. इसमें मामले में पुलिस ने ट्रक चालक अब्दुल बशीर अयुब अलीम खान(30) ब्राम्हणवाङा सिवनी निवासी, मोहम्मद शफीक गुलाम कुरैशी (32) पिली नदी नागपुर निवासी, अजय फिरतलाल मोरे (22) साई नगर गोंदिया निवासी को हिरासत में लिया गया. उन्होंने बताया कि उक्त मांस नागपुर भांडेवाडी से लाया था. जो अकोला जिले के बालापुर में ले जा रहे थे. तीनो आरोपियों को कोंढाली पुलिस ने काटोल न्यायालय में पेश किया. थानेदार प्रदीप लांबट के मार्गदर्शन में सोनाली गोरे आगे की जांच कर रही है.

पुलिस को खबर कैसी नही मिलती?
अवैध मांस नागपुर शहर से मुंबई की ओर जाता है. फिर भी नागपुर शहर पुलिस को इसकी खबर कैसी नही मिलती? ऐसा प्रश्न उपस्थित हो रहा है. जानकारी के अनुसार हर पुलिस थाने में रात 9 से 9.30 बजे के दौरान पुलिस कर्मचारियों को पुलिस थाने में हाजिर रहना पडता है. इसका फायदा उठाकर अवैध मांस ले जाने वाले वाहन चालक नागपुर शहर से अवैध मांस से लदा ट्रक बुटीबोरी, वर्धा, मुंबई, नागपुर-कोंढाली-अमरावती, नागपुर-काटोल-वरूड-अमरावती मार्ग से ले जाते है ऐसी जानकारी है. भांडेवाडी (नागपुर) से निकले मांस की जांच संबंधित विभाग से नही की जाती है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.