
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी पर केरल राज्य के एर्नाकुलम जिलाधिकारी कार्यालय के 10 करोड़ 15 लाख 48 हज़ार 10 रूपए की सेल्स टैक्स राजस्व वसूली बकाया थी। कंपनी को इस संबंध में कई बार नोटिस जारी किये गए लेकिन कंपनी ने इसकी अवहेलना की। अंततः एर्नाकुलम जिलाधिकारी ने नागपुर के जिलाधिकारी को रेव्यूनु रिकवरी सर्टिफिकेट भेज कर संपत्ति जप्त करने की अपील की।
जिसके बाद सोमवार को सचिन कुर्वे के आदेश पर जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारी टेम्पल रोड सिविल लाइन्स स्थित गुप्ता टॉवर के चौथे माले में कंपनी के कार्यालय पहुँचे। अचानक दफ़्तर में शुरू कार्यवाही से स्तब्ध कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी के मालिक से संपर्क किया जिसके बाद कुर्की से बचने के लिए आनन -फानन में कंपनी ने 25 लाख रूपए का धनादेष संपत्ति जप्त करने पहुँचे दस्ते को सौप कर कार्यवाही को रोकने की अपील की। दस्ते ने फ़िलहाल के लिए अपील मानते हुए आज की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।
कंपनी पर यह कार्यवाही सेल्स टैक्स के बकाये की वसूली के लिए की गई। 25 लाख रूपए तत्काल देकर यह कार्यवाही फ़िलहाल कुछ दिन के लिए तो टल गई लेकिन इसे बड़ी राहत नहीं मिली है। भविष्य में फिर संपत्ति जप्त करने की कार्यवाही संभव है वही कंपनी इस मामले के निपटारे के लिए टैक्स ट्रिब्यूनल में जाने की तैयारी में है।
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews
गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...




