Published On : Mon, Feb 26th, 2018

सतीश चतुर्वेदी के निष्कासन को रोकने कमलनाथ के साथ असंतुष्टों की गुप्त बैठक

Advertisement

मुलाकात के बाद की तस्बीर

नागपुर : कांग्रेस से निकाले गए पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी और उनके समर्थक नेताओं की कमलनाथ के साथ गुप्त बैठक होने की जानकारी सामने आई है। नागपुर टुडे को मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में सुनील केदार, गेव अवारी, नितिन राउत, नरू जिचकार, तानाजी वानबे,अशोक धावड़  भी मजूद थे।

सूत्रों ने नागपुर टुडे को बताया है के यह बैठक कमलनाथ के शिकारपुर फार्म में हुई। बैठक में मुख्यरूप से सतीश चतुर्वेदी के निष्कासन को रुकवाने को लेकर गहन चर्चा की गई। लेकिन यह भी सामने आ रहा है कि यह बैठक बेनतीजा रही, क्योंकि सूत्र ये बता रहे हैं कि बैठक में कमलनाथ की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल पाया है। बता दें कि शहर कांग्रेस के भीतर भूचाल लानेवाली यह बैठक बेहद गोपनीय ढंग से की गई थी।

क्या है पूरा मामला :
शहर कांग्रेस में असंतुष्ट गुट के नेता कहलाने वाले पूर्व पालकमंत्री सतीश चतुर्वेदी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

चतुर्वेदी के निष्कासन से कांग्रेस के असंतुष्ट गुट को करारा झटका लगा है।

प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व के विरोध में असंतुष्ट नेताओं के साथ वे दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य नेताओं तक शिकायतें कर चुके हैं। नागपुर के अलावा चंद्रपुर में प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में उनका असंतोष खुलकर देखा गया है। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में मजबूत पकड़ रखनेवाले कमलनाथ से इस निष्कासन आदेश पर दबाव बनाने या सुलह कराने के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था, जिसे लेकर यह बैठक की गई।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.