Published On : Mon, Oct 10th, 2016

साइंटिस्ट मुनीर खान को इंडियन मार्शल आर्ट अवार्ड

Advertisement

scientist munir khan

मुंबई: मशहूर साइंटिस्ट मुनीए खान को उनके अनोखे योगदान के लिए अनेक प्रतिष्ठित अवार्ड मिल चुके हैं और अब उसी कड़ी में उन्हें 30 वा इंडियन मार्शल आर्ट – महाराष्ट्र अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

मुंबई के इस्कॉन ऑडिटोरियम में हाल ही में लातूर के सांसद डॉ सुनील गायकवाड़ के हाथों साइंटिस्ट मुनीर खान ने इंडियन मार्शल आर्ट – महाराष्ट्र अवार्ड ग्रहण किया. इस मौके पर समाज के विविध क्षेत्रों में काम करनेवाली हस्तियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया.

गौरतलब है कि साइंटिस्ट मुनीर खान दो दशकों से भी ज़्यादा समय से अपनी आयुर्वेदिक औषधि बॉडी रिवाइवल के ज़रिए गंभीर और जटिल बीमारियों से लोगों को देश-विदेश में रोगमुक्त करते आये हैं और ये सिलसिला आज भी पूरी तरह से क़ायम है.

इंडियन मार्शल आर्ट – महाराष्ट्र अवार्ड पाने के बाद साइंटिस्ट मुनीर खान ने कहा कि अवार्ड मिलने से जहां ख़ुशी होती है वहीँ अपनी ज़िम्मेवारी भी बढ़ जाती है. इसके अलावा श्री खान ने इस अवार्ड के आयोजकों का आभार प्रकट किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवार्ड को ग्रहण करने के बाद साइंटिस्ट मुनीर खान को लगातार बधाईयां मिल रही हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.