
नागपुर: मातोश्री लक्ष्मीबाई कामनापुरे विद्यालय, नीलदोह, हिंगणा में हाल ही में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हाई स्कूल के कई छात्रों ने विभिन्न जटिल परियोजनाओं के साथ इस प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर शहर के शिक्षक सौम्यजीत ठाकुर को भी अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। संचालक सुरेश कामनापुरे, मुख्याध्यापिका सारिका भेंडे मैडम, ठाकुर और शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रों और उनके परियोजनाओं कि निरीक्षण व सराहना की।
अपने भाषण में उत्तीर्ण छात्रों की सराहना करते हुए ठाकुर ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षण के महत्व पर विचार व्यक्त किया तथा उन्होने इस अवसर पर अपने बड़े नाना स्वर्गीय अतुलचंद्र कुमार कि स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। स्वतंत्रता सेनानी अतुलचंद्र कुमार नेताजी सुभाषचंद्र बोस के करीबी साथी और पश्चिम बंगाल स्थित मालदा शहर के विधायक तथा सामाजिक कार्यकर्ता थे।
इसके बाद ठाकुर तथा अन्य मान्यवरों ने अध्ययन और खेल में उत्तीर्ण छात्रों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सत्कार भी किया।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
निर्मल उज्ज्वल के प्रमोटर के घर पहुंचे जमाकर्ता | "हमारा पैसा वापस...
NagpurCrime : नागपुर में काली बाइक गैंग का आतंक; एक दिन में...
Amravati: दर्यापुर के ज्वेलर्स में हथियारबंद डकैती #Amravati #jewellery #Robbery #Crime #Robbery
Nagpur: Cotton Market की सद्गुरु सेल्स में भीषण आग #Nagpur #NagpurNews #FireAccident...
Nagpur: हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार #Nagpur #NagpurNews #HistorySheeter #PoliceCustody #Crime





