
नागपुर: समाज और विज्ञान के बीच की दूरी को कम करने के मकसद से रमण विज्ञान केंद्र में 18 से 22 जनवरी तक विज्ञान मेले का आयोजन किया गया है। इस ‘साइंस एक्सपो’ का उद्घाटन बुधवार 18 जनवरी को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अपर महानिदेशक डॉ. एन. कुटुंबाराव के हाथों होगा। आमंत्रितों में नीरी के निदेशक डॉ. राकेश कुमार का समावेश है। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 5.30 तक रहेगी। वहीं व्याख्यान दोपहर 12 बजे से 3 बजे के दरम्यान होगा। प्रदर्शनी का समापन 22 जनवरी को होगा।
इस एक्सपो में विभिन्न वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी संस्थानों में होनेवाले अनुसंधानों और विकास कार्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों और समाज के समान्य घटकों को आपस में मेल कराकर ज्ञान का आदान-प्रदान कराने के मकसद से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। विज्ञान के विभिन क्षेत्रों में होनेवाले आविष्कारों और उपलब्धियों की जानकारी इस प्रदर्शनी के माध्यम से मिल सकेगी। प्रदर्शनी में जानी मानी 13 संस्थाएं भाग ले रही हैं।
जिसमें भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण, परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय, नागपुर, भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्था, केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान, केंद्रीय नींबू वर्गीय फल अनुसंधान संस्थान, नीरी, एनईसीएल, जवाहर लाल नेहरू अल्युमिनियम रिसर्च डिजाइन डेवलपमेंट सेंटर, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारतीय ताप प्रशीतन एवं वातानुकूलन अभियंता संघ, न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, रामण विज्ञान केंद्र एवं तारामंडल, क्षेत्रीय सुदूर संवेदन केंद्र ने सहभाग लिया है। इन संस्थानों के वैज्ञानिक एवं स्वयंसेवक विद्यार्थियों और नागरिकों को संस्थाओं द्वारा किए जा रहे आविष्कारों और अनुसंधानों के बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान विज्ञान व्याख्यान माला का भी आयोजन किया जाएगा।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...



