Published On : Mon, Mar 19th, 2018

दो दिनों के बाद भी नहीं मिली स्कूलों को आरटीई निधि

Advertisement

RTE Fund
नागपुर: आरटीई के अंतर्गत केवल नागपुर जिले के लिए 11 करोड़ 92 लाख रुपए लगभग डेढ़ महीने पहले राज्य सरकार ने मंजूर किए थे. लेकिन आरटीई के तहत एडमिशन देनेवाले इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालकों को अब तक यह निधि नहीं दी गई है. इस बारे में मिस्टा ( महाराष्ट्र इंग्लिश स्कूल ट्रस्टीज एसोसिएशन ) के पदाधिकारियों ने जिला परिषद् के सीईओ और शिक्षांधिकारी को निवेदन भी दिया था. लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही दिया गया है.

दो दिन पहले जिला परिषद के प्राथमिक शिक्षणाधिकारी दीपेंद्र लोखंडे से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि 429 स्कूलों को दो दिनों में निधि दी जाएगी. लेकिन दो दिनों के बाद भी अब तक किसी भी स्कूल को निधि नहीं मिल पाई है. मेस्टा ने निधि नहीं मिलने से नाराजगी जताई है. जिला सचिव कपिल उमाले ने बताया कि शिक्षा विभाग पर 2016, 2017 और 2018 की निधि प्रशासन को देना है. लेकिन यह निधि भी वे नहीं दे रहे हैं. मेस्टा की ओर से उन्होंने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है कि अगर 7 दिनों के भीतर स्कूलों को आरटीई की निधि नहीं दी गई तो शिक्षा विभाग का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.