Published On : Sat, Jan 3rd, 2015

अमरावती : स्कूली बच्चों ने लिया पुलिसिया ज्ञान

Advertisement


पुलिस ने मनाया रेजिंग डे

Police Knowlege to schools students
अमरावती। महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर शहर व ग्रामीण पुलिस 2 जनवरी से जिले में पुलिस रेजिंग डे सप्ताह मना रही है. इस सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार को शहर व जिले में स्कूली बच्चों ने सभी थानों में जाकर पुलिस अधिकारी, कर्मियों के कामकाज का जायजा लिया. पुलिस अधिकारी, कर्मियों की क्या-क्या ड्युटी है, कैसे एफआइआर दर्ज कराई जाती, क्राइम विभाग, खुपीया, टेशन डायरी, हवालात ड्यूटी कैसे होती है, इन सभी की जानकारी यहां स्कूली बच्चों को दी. महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिवस पर रेंजीग डे सप्ताह 8 जनवरी तक चलेगा.

इस सप्ताह में शहर पुलिस आयुक्तालय की ओर 3 जनवरी को सीपी आफिस में वादविवाद स्पर्धा का आयोजन किया. जिसमें 12 वर्ग के विद्यार्थी सहभाग लेगे. 4 जन. को जेष्ठ नागरिक सभा होगी. 5 को प्रलबिंत प्रकरणों के बारे में संबंधित जानकारी दी जाएगी. 6 को इर्विन से पुलिस आयुक्तालय पर रैली निकाली जाएगी. 7 को अपराधिक मामलों में जब्त माल को हस्तांतरित किया जाएगा. 8 को हाउसिंग सोसायटी सभासदों का सेमिनार लिया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.