Published On : Sat, Sep 3rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video: अपहरण के 24 घंटे बाद सकुशल लौटे हेडमास्टर

Advertisement

नागपुर: जरीपटका थाना क्षेत्र में अपहरण के 24 घंटे बाद हेडमास्टर  प्रदीप मोतीरामानी   लौट आए हैं.  प्राप्तः जानकारी के अनुसार मोतीरामानी पुलिस स्टेशन खुद पहुंचे। 

नागपुर पुलिस के वरिष्ट अधिकारी पुलिस निर्देशक अमितेश कुमार के साथ मोतीरामानी से पूछताछ कर रहे है |   पुलिस निदेशक अमितेश कुमार ने बताया है कि आरोपियों जिसमें महिलाएं भी है उनकी पह्चान हो गए है| 

बता दे की जरीपटका थाना क्षेत्र में रहने वाले एक हेडमास्टर का अपहरण किए जाने से शहरभर में सनसनी फैल गई है। कल रात से हेडमास्टर गायब हैं। हेडमास्टर की बेटी ने जब अपने पिता के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर फोन किया तो फोन अपहर्ता ने उठाया और उसके पिता को छोड़ने के बदले में ३० लाख रुपये की मांग की। पुलिस आरोपियों का तथा हेडमास्टर का सरगर्मी से पता लगा रही है। समूचा नागपुर पुलिस बल इस अपहरण कांड को सुलझाने में जुट गया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.