Published On : Fri, Nov 30th, 2018

हॉकी टूर्नामेंट में स्कूल ऑफ़ स्कॉलर्स, स्वामीनारायण, किड्स वर्ल्ड और इरा इंटरनेशनल स्कूल ने दर्ज की जीत

Advertisement

नागपुर: शुक्रवार को वीएचए ग्राउंड में चल रहे वीएचए-भरतिया एक्वा स्कूल हॉकी लीग में चार मैच खेले गए. जिसमें पहला मैच बेलतरोड़ी स्थित स्कूल ऑफ़ स्कॉलर्स और किड्स वर्ल्ड स्कूल के बीच खेला गया. यह मैच लड़कियों का था. जिसमें स्कूल ऑफ़ स्कॉलर्स की टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की. इसमें जिया सिंह ने पहला गोल किया.

दूसरा गोल प्रतीक्षा उपाध्याय ने किया, तीसरा गोल जिया सिंह ने और चौथा प्रणिता उइके ने किया. दूसरा मैच स्वामीनारायण स्कूल और रॉयल गोंडवाना स्कुल के लड़को के बीच खेला गया. जिसमें स्वामीनारायण की स्कूल ने 8-0 से बड़ी जीत दर्ज की.

इस मैच में पहला गोल मिथानशु उणारकर ने किया, दूसरा साहिल खोडके, तीसरा आदित्य सिंह, चौथा आकाश बरबटे, पांचवा साहिल खोडके, छठा आदित्य सिंह, सातवां सुमित लड्डा और आठवां गोल फैज अली ने किया. तीसरा मैच किड्स वर्ल्ड और साउथ पॉइंट स्कुल के बीच खेला गया.

किड्स वर्ल्ड ने 1-0 से जीत दर्ज की. इस मैच में हर्ष नगुरकर ने पहला और मोहम्मद अशहर ने दूसरा गोल किया. आखरी और चौथा मैच तिड़के विद्यालय और इरा इंटरनेशनल स्कुल बुटीबोरी के बीच खेला गया. जिसमे इरा इंटरनेशनल स्कूल ने 1-0 से जीत दर्ज की. इस मैच में साईं तुलनकर ने एक गोल किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.