Published On : Wed, May 3rd, 2017

स्कॉलरशिप नहीं मिलने से गुस्साए विद्यार्थियों ने किया समाज कल्याण विभाग में विरोध प्रदर्शन

Advertisement

NSUI
नागपुर:
 करीब दो महीने पहले वैनगंगा अभियांत्रिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एन.एस.यु.आय के नेतृत्य में समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त विजय वाकुलकर को स्कॉलर्शिप में हेरफेर किए जाने को लेकर सबूतों के साथ शिकायत की थी। जिस पर वैनगंगा अभियांत्रिकी महाविद्यालय को विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया था। महाविद्यालय ने इस नोटिस का जवाब देते हुए 20 अप्रैल से पहले सभी विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क व अन्य फीस देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब भी करीब 90 प्रतिशत विद्यार्थियों के पैसे महाविद्यालय ने नहीं लौटाए हैं।

जिसके विरोध में एन.एस.यु.आई के नेतृत्व में वैनगंगा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मिलकर समाज कल्याण सहायक आयुक्त के कार्यालय में जाकर उनसे जवाब मांगा। लेकिन वे खामोश ही रहे। जिसके कारण संगठन के पदाधिकारियों और विद्यार्थियों ने विभाग में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग की ओर से पुलिस बल को भी बुलाया गया था। विरोध बढ़ता देख सहायक आयुक्त ने महाविद्यालय पर कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र सरकार तथा पुणे के समाज कल्याण संतालक को नोटिस भेजकर महाविद्यालय की मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव भेजा था। साथ ही महाविद्यालय के सभी प्रकार के कार्य को फिलहाल स्थगिती दी है।

इस आंदोलन में विद्यार्थी और महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष अजित सिंह, नेशनल डेलीगेट आशीष मण्डपे, जिला अध्यक्ष आमिर नूरी, नीलेश कोड़े, हरीश मोहतकर, शुभम पांडे, प्रतीक कोल्हे, योगेश छत्रे, रोशन कुंभलकर, विनोद हजारे, उज्जवला महल्ले, शादाफ शोफी, शुभम सिंह, मकसूद शेख, आशीष गजभिये, साई अम्बाड़े मौजूद थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.