Published On : Thu, Jan 30th, 2020

अगले 3 दिन बैंक रहेंगे बंद, कुछ घंटों में निपटा लें अपना जरूरी काम

Advertisement

अकसर लोग बैंक से जुड़े काम को निपटाने के लिए वीकेंड का इंतजार करते हैं. अगर आपने भी ऐसा सोच रखा है तो इस वीकेंड अपना प्लान बदल लीजिए, क्‍योंकि बैंक से जुड़े काम निपटाने के लिए आपके पास अब सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं.

दरअसल, शुक्रवार और शनिवार (31 जनवरी, 1 फरवरी) को बैंकों की हड़ताल है. यही वजह है कि बैंकों का कामकाज ठप रहेगा. इसके अलावा 2 फरवरी यानी रविवार को साप्‍ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने से आपको परेशानी हो सकती है.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वहीं हड़ताल की वजह से एटीएम मशीनों में कैश की किल्‍लत होने की भी आशंका है. इसलिए अपने पास कैश का पूरा इंतजाम रखें और अगर कोई बड़ी जरूरत है तो अगले दो दिनों में बंदोबस्त कर लें.

इस हड़ताल को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत कई सार्वजनिक बैंकों ने पहले ही ग्राहकों को अलर्ट किया है. हालांकि, प्राइवेट बैंकों पर इस हड़ताल का असर नहीं पड़ेगा. वहीं ऑनलाइन बैंकिंग भी पहले की तरह होगी.

Advertisement

क्‍यों है हड़ताल?
ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स कान्फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार के मुताबिक बैंक कर्मचारियों के संगठन की मुख्‍य मांग वेतन में इजाफे की है. बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मामला नवंबर 2017 से लंबित है.

इसके अलावा काम का समय निर्धारित करने, पारिवारिक पेंशन आदि से जुड़ी मांगें भी हो रही हैं. बहरहाल, ये हड़ताल ऐसे समय में हो रहा है जब 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे और 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया जाना है.

बता दें कि इससे पहले 8 जनवरी को भी बैंक कर्मचारियों ने ट्रेड यूनियंस के राष्‍ट्रव्‍यापी हड़ताल में हिस्‍सा लिया था. इस हड़ताल की वजह से बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.