Published On : Wed, Jul 14th, 2021

सावनेर युवक काँग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

Advertisement

सावनेर – सावनेर विधानसभा युवक काँग्रेस अध्यक्ष राजेश खंगारे इनके नेतृत्व में पेट्रोल,डीजल के बढ़ते हुवे भाव के विरोध में पेट्रोल पंप के सामने पंप पर पेट्रोल डीजल भरने आये लोगो के हस्ताक्षर लेकर पेट्रोल,डीजल के बढ़ते हुवे भाव के विरोध में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई । युवक काँग्रेस द्वारा यह विरोध प्रदर्शन दरसअल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रहे, इजाफा के चलते किया जा रहा है। देश में पेट्रोल की कीमतें सेंचुरी पार कर चुकी हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से जनता का गुस्‍सा भी बढ़ रहा है जो सोशल मीडिया पर झलक रहा है।

काँग्रेस समेत विपक्षी दल भी पेट्रोल – डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़कों पर उतरना शुरू कर दिया है। कोविड की वजह से लोगों को बेरोजगारी जैसी मुसीबतों से दो चार होना पड़ रहा है, ऐसे में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हो गए हैं. देश भर में पेट्रोल की कीमत 105 का आंकड़ा पार कर चुकी है. जिसके विरोध में सावनेर विधानसभा युवक काँग्रेस अध्यक्ष राजेश खंगारे इनके नेतृत्व पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया ।

इस विरोध प्रदर्शन में राहुल ढ़ोंगड़े, अजय डाखोड़े,रूपेश कमाले, मनोज बावने, विजय कुहिटे, स्वपनिल महाजन,अजय महाजन,निखिल जामदार,आकाश राउत,आशु दुरुगकर, ऋषी लिखा,प्रणय बटोले, चंदु कामदार, अक्षय पोकले, आकाश कमाले, देवा खंगारे,आशीष कालबेले, शुभम कैथवास,आकाश मेश्राम, शुभम बनकर, मनीष, आशीष कालबेले, मनीष रुष, धनराज बघारे, हिमांशु बटोले, पंकज, घनश्याम, हिमांशु बटोले आदि उपस्थित थे ।
– दिनेश दमाहे,जिला प्रतिनिधि,नागपुर

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.