Published On : Wed, Nov 19th, 2014

तलेगांव : बचत गट वसूली कर्मचारी को लुटा

Advertisement


कागजादो के साथ पंधरा हजार उड़ाए

तलेगांव (शामजीपंत) (वर्धा)। आर्वी मार्ग पर वर्धमनेरी परिसर में सुबह 19 नवंबर सुबह 7:20 बजे के दौरान बचत गट वसुली कर्मचारी को रास्ते पर रोककर अज्ञात आरोपियों ने उसके पास के कागज पत्रों समेत 15 हजार लूट लिए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारा तालुका कारंजा निवासी प्रासिक बाबुलाल सोनटक्के (24) बचत गट के वसुली का काम करता है. 19 नवंबर को प्रासिक आर्वी से अपनी दुपहिया क्र. एम.एच.31.सीइ.6856 से तलेगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान वर्धमनेरी परिसर के निरंजन आईल मिल के समीप पीछे से दुपहिया पल्सर पर दो अज्ञात व्यक्ति आए और दुपहिया पर पिछली सीट पर सवार व्यक्ति ने प्रासिक के सर पर मारा और उसके आगे गाड़ी रोक दी तथा उससे मारपीट कर उसके पास से 15,230 रूपये नगद व बचत गट के कागज पत्र छिनकर फरार हो गए. आरोपी काली पल्सर दुपहिया पर हेलमेट पहनकर आए थे. दोनों की उम्र करीब 25 से 30 करीब बताई जा रही है. घटना की शिकायत प्रासिक ने तलेगांव पुलिस स्टेशन में की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ भादंवि की धारा 394 के तहत मामला दर्ज कर दिया है. आगे की जांच तलेगांव पुलिस कर रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.