धामणगांव रेलवे (अमरावती)। जाको राखे साईया मार सके ना कोय यह कहावत बुधवार को धामणगांव के सिनेमा चौक पर देखने को मिली. बिजली तारों से 3 मिनट चस्पे बिजली कर्मी को एक युवक ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया. जिसे सभी चमत्कार के रुप में देख रहे है. बिजली लाइन मन चंद्रशेखर चिकाराम व सिंकदर सिनेमा चौक पर लाइन दुरुस्ती का काम कर रहे थे, तभी गलती से चंद्रशेखर का हाथ बिजली तारों से चिपक गया. जिससे उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह तारों से चिपक गया. इस घटना से चारों ओर हल्ला मच गया.
इस दौरान धीरज अठ्ठरकर नामक युवक ने बहादूरी दिखाकर चांडक निवास की ऊपरी मंजील पर चढकर लकड़ी से चंद्रशेखर के हाथों पर जोरदार वार किया. जिससे उसका हाथ तारों से छुट गया, वह जमीन पर गिर गया. लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल में भरती किया. यहां चंद्रशेखर की जान खतरे के बाहर बताई जा रही है.
संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews...
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate
CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...
नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation
भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews




