Published On : Wed, Sep 2nd, 2020

बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के खेत का अवलोकन करने पहुँचे सौसर विधायक

Advertisement

सौंसर – विकासखंड सौसर में कन्हान नदी में आयी भीषण बाढ़ और अतिवृष्टि से हज़ारों किसानों की फ़सल बर्बाद हो गई, गाय बैल भैंस तथा अन्य पशु बहकर मर गए, कई पशुओं की खेत में बंधे रहने से जल समाधि हो गई, खेत के बने मकान तथा ग्रामीण क्षेत्र में कई ग़रीब परिवार के मकान अतिवृष्टि से गिर गए।

जिसको देखने सौसर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विजय चौरे जी द्वारा क्षेत्र के ग्राम सावंगा, मालेगांव, कबर पिछला, संगम, रझाड़ी बोरगांव, मेहंदी, मोगरा, रंगारी ठोका, रंगारी सापर, अंबाडी, के साथ अन्य नदी किनारे बसे खेतों में पहुंचकर किसानों की वेदना और उनकी नष्ट हुई फ़सल का जायज़ा लिया। कई स्थानों पर पाँच पाँच किलोमीटर पैदल चलकर विधायक विजय चौरे अपने साथियों के साथ खेतों में पहुँचे जहाँ बड़ी गाड़ी नहीं जा सकती वहा विधायक जी मोटर सायकल से पहुंचकर किसानों के खेतों की ख़स्ता हालत देखी, हज़ारों किसानों का शत प्रतिशत नुक़सान हुआ है।

विधायक विजय चौरे जी द्वारा किसानों को आश्वस्त किया गया कि खेतों का निष्पक्ष सर्वे होगा यदि किसी प्रकार किसानों को कोई संदेह है तो वह ग्राम पंचायत या तहसील कार्यालय में आवेदन देकर आपत्ति लगा सकते हैं। विधायक द्वारा किसानों को कहा गया कि अधिक से अधिक मुआवज़ा मिले इस हेतु मैं अंतिम समय तक आपकी लड़ाई लडूंगा, और आपके नुक़सान और मेहनत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा, इस अवसर पर भागवत महाजन समन्वयक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौसर पुनाराम बावीसटाले अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवराज जिचकर, विट्ठल गायकवाड मैनेजर गावंडे पंकज दातार कर अविनाश बॉडी किशोर खरपुरिया, रामभाऊ जुनघरे, गोपालराव कामोने गुरुजी, सुभाष आमने, खेमराज सोनेकर, तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.