Published On : Fri, Feb 27th, 2015

तुमसर : सारंग टाकीज, प्रगति राईस मील व बी.डी.सी.सी ईमारत को ठोंकी सील

Advertisement


तुमसर न.प. टैक्स वसूली अभियान

seal for tax
तुमसर (भंडारा)। यहां के नगरपरिषद की ओर से शुरू किए गए टैक्स वसूली अभियान अंतर्गत 25 फरवरी को तुमसर के सारंगा टाकीज और प्रगती राईस मील तथा बजाज नगर की पुरानी बि.डी.सी.सी. बैंक ईमारत को सील ठोंकी गया है.

नगर परिषद की ओर से 2015-16 के वर्ष का प्रापर्टी टैक्स वसूली धड़क अभियान शुरू होने से नगरपरिषद ने अनेक वर्षो से बकाया टैक्स की वसूली शुरी की है. जिससे बकाया कर धारकों में हड़कम्प मचा है. नगर परिषद की ओर से धड़क अभियान पहलीबार शुरू किया है, जिसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. न.प. टैक्स वसूली अधिकारी के अनुसार सरोजिनी अग्रवाल की पुरानी बि.डी.सी.सी. ईमारत पर 2 लाख 92 हजार 295 तथा हनुमान नगर के सारंग टॉकीज मालिक पुरोषत्तम दलाल की ओर 2,96,606 और तुमसर सहकारी खरेदी बिक्री संस्था आंबेडकर नगर की प्रगति राईस मिल की ओर 82,502 रुपये का टैक्स बकाया है.

सहयोग के लिए नगराध्यक्ष से अपील
बकाया टैक्स वसूली मोहीम मुख्याधिकारी ए.आर. सातपुते के मार्गदर्शन में टैक्स निरीक्षक साखरकर, वहीद खान, राजेश परमार, जमील शेख, विशेष कर अधिकारी अनवर रिजवी, प्रकाश बडवाइक, नासिर अली सय्यद कर्मचारी काम कर रहे है. नगराध्यक्ष अभिषेक कारेमोरे और नगर सेवकों ने नगर परिषद का बकाया टैक्स और चालू टैक्स वसूली भरके विकास को गति देने के लिए सहकार्य करे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.