Published On : Tue, Nov 13th, 2018

सारा अली खान ने कहा, ‘केदारनाथ’ की स्क्रिप्ट सुन खड़े हो गए थे रोंगटे, आंखों में आ गया था पानी

Advertisement

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘केदारनाथ’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का यह बॉलीवुड डेब्यू है. 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में 2013 में केदारनाथ में आई भयानक बाढ़ के बीच पनपी एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी पर आधारित है.

फिल्म का ट्रेलर देख कर जैसा रिएक्शन दर्शकों का है, कुछ वैसा ही रिएक्शन सारा अली खान का था, जब पहली बार उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी थी. सारा ने बताया, “जब स्क्रिप्ट का सुनाई गई तब डायरेक्टर और राइटर कनिका और मेरी मां वहां मौजूद थे, तो कहानी सुन के सबके रोंगटे खड़े हो गए और आंखों में पानी था. बहुत अजीब एक्सपीरियंस था और मुझे अभी भी याद है, उस वक़्त मैं क्या फील कर रही थी. तभी तय हो गया था, यही फ़िल्म करनी है.”

पिता की सलाह मानी
सारा ने जब फिल्मों में आने का मन बनाया था तब पिता सैफ अली खान ने उन्हें पहले पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी. सारा ने अपने पिता की बात भी मानी और जब अपनी पसंद की फ़िल्म करने का मौका मिला, तो उसे भी हाथ से जाने नहीं दिया. सारा ने कहा, “जब केदारनाथ जैसी फिल्म मुझे मिली तब माता-पिता मेरा सपोर्ट में थे, लेकिन मुझे यह स्क्रिप्ट इतनी अच्छी लगी कि मैं किसी की सुनने वाली नहीं थी. मेरा दिल आ गया था.”

सुशांत सिंह राजपूत ने सिखाई हिंदी
इस फिल्म में सुशांत पिट्ठू वाले बने हैं जो यात्रियों को केदारनाथ के दर्शन कराते हैं. वहीं सारा एक हिंदू लड़की बनी हैं जिनसे सुशांत से प्यार हो जाता है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है. अपने को-स्टार की तारीफ करते हुए सारा ने कहा,”जो थोड़ी बहुत टूटी फूटी हिंदी बोल लेती हूं वह सुशांत की वजह से है. इन्होंने पहले ही बोल दिया कि मेरे से हिंदी में ही बात करना. तो थोड़ी बहुत हिंदी सीख ली, थोड़ी एक्टिंग भी सीखी, इन्होंने बहुत मदद की.”

Advertisement

‘केदारनाथ’ फिल्म की मुश्किलें बढ़ीं, BJP ने कहा-लव जिहाद को बढ़ावा देने वाली फिल्म बैन करो
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूर और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘केदारनाथ’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. ट्रेलर में सुशांत के साथ सारा अली खान की केमिस्ट्री काफी जम रही है. आप भी देखें फिल्म का ट्रेलर…

बता दें, इस फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स के सहयोग से टी-सीरीज, क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट, गाइ इन द स्काई पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है. फिल्म में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आएंगे. ‘केदारनाथ’ एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है, लेकिन इसमें 2013 में केदारनाथ में आई त्रासदी भी दिखेगी, सुशांत सिंह राजपूत को बाढ़ के समय सारा अली खान से प्यार हो जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.