Published On : Wed, Nov 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

सावनेर हिट एंड रन: एक्टिवा को टक्कर, दो युवक गंभीर

टेबूरडोह के पास मंगलवार रात हुआ हादसा; एक युवक की हालत चिंताजनक, घायलों को नागपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया
Advertisement

खेत की अवैध बिजली बाड़ बनी बाघ की मौत का जाल, किसान ने खेत में ही दफनाया शव

नागपुर: जिले के सावनेर तहसील में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खापा पुलिस थाना क्षेत्र के टेबूरडोह के पास मंगलवार रात करीब 8:15 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, एक्टिवा क्रमांक MH 40 DM 7843 चारगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में 27 वर्षीय आशीष पांडुरंग अंबाडरे, निवासी सर्रा, सावनेर और 32 वर्षीय आकाश शांताराम कोहड़े, निवासी तायगांव खैरी, मध्यप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आशीष की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जबकि आकाश के पैर में गंभीर चोट आई है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने पहुंचाई मदद

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड ने खापा पुलिस को सूचित किया। इसके बाद हितज्योती आधार फाउंडेशन की एंबुलेंस से दोनों घायलों को सावनेर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नागपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खापा पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही खापा के पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत काळे, पुलिस उपनिरीक्षक एकनाथ राठोड और पुलिस हवलदार प्रकाश नांदूरकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.