Published On : Wed, Sep 18th, 2019

सतरंजीपुरा मनपा झोन के अधिकारी कर रहे है अतिक्रमण हटाने में लापरवाही- युवासेना

Advertisement

नागपुर- युवासेना के विधानसभा समन्यवयक नीलेश निनावे और उनके कार्यकर्ताओ की ओर से झोन क्रमांक 7 सतरंजीपुरा के सहायक आयुक्त प्रकाश वराडे को प्रभाग 20 के अतिक्रमण के बारे में शिकायत की गई थी. उन्हें निवेदन भी दिया गया था. दरअसल परिसर में एक व्यक्ति ने सीमेंट का ओटा बनाया है. जिसके कारण शाम के समय शराबी वहां बैठते है और आनेजानेवाले नागरिको को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसलिए इसको तोड़ने की मांग की गई थी. इसके लिए निवेदन भी दिया गया था. लेकिन सहायक आयुक्त की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई. इस शिकायत करने के 10 दिनों के बाद जब युवासेना के कार्यकर्ता झोन पहुंचे तो सहायक आयुक्त ने अतिक्रमण अधिकारी के पास यह काम देने की जानकारी दी.

लेकिन उनकी ओर से भी टालमटोल किया जा रहा है.उपमहापौर को भी इसी जानकारी दी गई है. लेकिन उन्होंने भी कोई प्रयास नहीं किया. जिसके कारण अब युवासेना के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने झोन को 10 दिनों का समय दिया हुआ है. अगर 10 दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो शिवसेना स्टाइल में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है. इस दौरान कौशिक येळने, संकेत बावणे समेत अन्य लोगों ने झोन के सहायक आयुक्त पर नाराजगी जाहिर की है

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.