
नागपुर : संभाजी भिड़े नेे संतो केे बारे मेे किये विवादित बयान के खिलाफ प्रकाश गजभिये द्वारा आज अनोखा आंदोलन किया गया। उन्होंंने संत तुकाराम महाराज के भेष में आकर विधान भवन की सीढ़ियों पर कीर्तन के माध्यम से भिड़े के बयान की निंदा की।
उन्होंने कहा राज्य में इस प्रकार संतो का अपमान बर्दाश्त नही किया जाएगा। संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम महाराज से बढ़कर मनु है ऐसा संभाजी भिड़े जैसे लोग ही सोच सकते है। उनका यह बयान समाज मे विवाद पैदा करने वाला है। इसलिए समाज को विभाजित करने वाले बयान देने पर संभाजी भिड़े को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग प्रकाश गजभिये ने की है।
इस बीच विधानसभा के विपक्ष नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने संभाजी भिड़े के विवादित बयान का अच्छा खासा समाचार लिया है। संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम से मनु श्रेष्ठ था। इस भिड़े के बयान से सरकार सहमत नही है तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार करके उनपर कार्यवाई करें। और अगर सरकार इस बयान से सहमत है तो, आज सभगृह में मनुस्मृति सविंधान से भी श्रेष्ठ है ऐसी घोषणा की जाए। ऐसी मांग राधाकृष्ण विखे पाटिल ने की है।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




