Published On : Fri, Mar 6th, 2020

संस्कृति महिला मण्डल, सीएमपीडीआई ने बालसदन के बच्चों को दिया उपहार

Advertisement

संस्कृति महिला मण्डल, सीएमपीडीआई ने बालसदन के बच्चों को दिया उपहार

नागपुर: दिनांक 05/03/2020 को संस्कृति महिला मण्डल, सीएमपीडीआई, नागपुर की टीम ने अध्यक्षा श्रीमति रीता राय की अगुवाई में बालसदन आश्रम,कटोल रोड,नागपुर का दौरा किया यह संस्थान वित्तीय रूप से पिछड़े बच्चों के विकास के लिए कार्य करती है ।

संस्कृति महिला मण्डल की टीम द्वारा बालसदन के बच्चों आने वाले गर्मी के दिनों में स्वच्छ एवं ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए 40 लीटर क्षमता वाला वॉटर कूलर दिया ।

नया वॉटर कूलर देख बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गयी । इस अवसर पर महिला मण्डल की टीम द्वारा बच्चों को फल एवं बिस्कुट भी दिये गए ।

Advertisement

श्रीमती रीता राय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ये बच्चे ही देश का भविष्य है और देश के भविष्य को आगे बढ़ाने में संस्कृति महिला मण्डल द्वारा दिया गया यह एक छोटा सा सहयोग है एवं संस्कृति महिला मण्डल सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है ।

बाल सदन के व्यवस्थापक श्री प्रशांत ने संस्कृति महिला मण्डल की इस सहायता के लिए महिला मण्डल का धन्यवाद दिया । इस अवसर पर श्रीमति जेस्सी पंडियन,श्रीमति सुचि रलहन,श्रीमति मनीषा कुमार, श्रीमति अंजु कुमार, श्रीमति सुनीता तोमर, श्रीमति रीता रे, श्रीमति मधु गुप्ता, श्रीमति प्रभा कुमार, श्रीमति निशा पाण्डेय उपप्स्थत रहीं । यह प्रैस विधप्ति राजेन्द्र हरड़े द्वारा दी गई

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.