Published On : Wed, Mar 11th, 2020

संजय राउत बोले- ‘मध्य प्रदेश वायरस’ यहां नहीं घुस सकता

Advertisement

नागपुर– मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार पर संकट मंडरा रहा है. मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र के बारे में भी चर्चा शुरू हो गई है. कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में भी उठापटक हो सकती है. इसपर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह सुरक्षित है और ‘मध्य प्रदेश वायरस’ यहां घुस भी नहीं सकता है.

शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को भरोसा जताया कि शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार सुरक्षित है. शिवसेना महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चला रही है. वहीं, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर है क्योंकि राज्य में कांग्रेस के 22 विधायकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया.

संजय राउत ने लिखा- हमने बाईपास सर्जरी करके महाराष्ट्र बचाया

मध्य प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राउत ने कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के लिए चिंता की कोई बात नहीं है.शिवसेना नेता ने मराठी में ट्वीट किया, ‘मध्य प्रदेश वायरस महाराष्ट्र में नहीं घुसेगा. महाराष्ट्र की सत्ता अलग है। 100 दिन पहले एक अभियान विफल हो गया था. महा विकास अघाड़ी ने बाईपास सर्जरी की और महाराष्ट्र को बचाया.

Advertisement

महाराष्ट्र में एकदम विपरीत विचारधारा वाली पार्टियां साथ आई हैं. हिंदुत्व की विचारधारा वाली शिवसेना और सेक्युलर विचारधारा वाली कांग्रेस ने एनसीपी के सहयोग से सरकार बनाई है. कई मुद्दों पर सरकार के भीतर भी विरोधाभास सामने आता रहा है इसलिए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.