Published On : Sat, Nov 23rd, 2019

संजय राउत बोले- अजित पवार ने जेल जाने से बचने के लिए बीजेपी से हाथ मिलाया, शरद पवार के साथ धोखा

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र में बीजेपी-एनसीपी के चौंकाने वाले उलटफेर के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि इससे शरद पवार का कुछ लेना-देना नहीं है. अजित पवार ने शरद पवार और महाराष्ट्र की जनता के साथ धोखा किया है. उन्होंने आगे कहा कि जेल जाने से बचने के लिए अजित पवार ने बीजेपी से हाथ मिलाया है और बीजेपी सरकार बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. संजय राउत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पाप के सौदागर ट्वीट करते हुए बीजेपी और अजित पवार पर हमला बोला है.

महाराष्ट्र में रातोंरात हुए खेल के बाद मीडिया के सामने आकर संजय राउत ने कहा, ‘लोगों को आमंत्रित करके क्यों नहीं शपथ ली. आपने पाप किया है, चोरी की है, महाराष्ट्र की जनता को दगा किया है. इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. संजय राउत ने कहा सत्ता के लिए भतीजे ने चाचा को धोखा दिया.

राउत ने आगे कहा, ‘उद्धव और पवार मिलने वाले हैं, एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है. इस उम्र में शरद पवार जैसे बड़े नेता को धोखा देने की कोशिश हुई है. यह बात महाराष्ट्र को हजम नहीं होगी. जिस तरह से यह सब हुआ है पर्दे के पीछे, पैसा का दुरुपयोग करके, जनता यह पाप ठुकराए बगैर रहेगी नहीं.

संजय राउत ने कहा, ‘आंखें खुलने से पहले यह पाप नष्ट होगा.’ संजय राउत ने कहा, ‘अजित की क्या प्रतिक्रिया है मुझे मालूम नहीं, न ही बोलने की जरूरत है. कल 9 बजे तक यह महाशय हमारे साथ बैठे थे पूरी बातचीत में शामिल थे. अचानक से गायब हो गए, मुझे उसी वक्त कुछ संदेह हुआ था. वह नजरों से नजरें मिलाकर नहीं बोल रहे थे। जो व्यक्ति पाप करने जाता है, उसकी नजर जैसे झुकती है, वैसी झुकी नजरों से बात कर रहे थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.