Published On : Wed, Feb 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

हमारे घर में घुसेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं, हम तुम्हारे घर में घुसने जाएं तो तुम नागपुर भी नहीं जा सकोगे – देवेंद्र फडणवीस को संजय राउत की चेतावनी

Advertisement

एक अन्य बड़ी खबर के अनुसार अब शिवसेना संसद संजय राउत ने यह साफ़ कहा है कि, मुंबई का दादा सिर्फ शिवसेना है और कोई नहीं। दरअसल शिवसेना (Shiv Sena) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने ED की कार्रवाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं।

उनका कहाँ है कि, “ED को बड़े ही गैर- संवैधानिक तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा हैं। इतना ही नहीं ED बीजेपी के एजेंट की तौर पर अब देशभर में काम कर रही है। ED द्वारा एक बड़ा क्रिमिनल सिंडिकेट शुरू किया गया है। मेरी बेटी की शादी के डेकोरेटर की अब ED पूछताछ कर रही है।” उन्होंने आगे कहा कि, “अब तो बंदूक की नोक पर हमारे निकटवर्तीय लोगों को धमकाया का रहा है। सब लिख कर दो, वरना जेल में डालेंग। इस तरह की धमकी दी गई है। हर रोज 12 घंटे तक उन सबसे पुछताछ हो रही है।”

संजय राउत यहीं पर नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा कि, “मुंबई के ED कार्यालय कौन जाता हैं? कौन ED को ब्रीफिंग करता है। किसको फंसाना है, इसकी प्लानिंग किस तरह से होती है, इसके बारे में अब मैं खुलासा करूंगा। मेरा इशारा किसकी ओर है। ये देवेंद्र फडणवीस अच्छी तरह जानते हैं। आप हमारे घर में घुसेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं। हम तुम्हारे घर में घुसने जाएं तो तुम नागपुर भी नहीं जा सकोगे। मैं जल्द ही मुंबई के ED कार्यालय के बाहर हजारों लोगों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर सभी खुलासे करूंगा।पूरे देश में ED महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस दाखिल कर जांच कर रहा है। क्यों क्या UP, बिहार में कोई घोटाले नहीं हो रहे?”

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, “केंद्र सरकार महाराष्ट्र की सरकार गिराना चाहती है। महाराष्ट्र में मिड टर्म पोल की तैयारी भी शुरू हो चुकी है, लेकिन हम महाराष्ट्र की सरकार को गिरने नहीं देंगे। उद्धव ठाकरे ही मुख्यमंत्री रहेंगे। अब ये मेरी चेतावनी है कि हमारे ऊपर दादागिरी करने की कोशिश ना करें, हम डरते नहीं हैं। इतना याद जरुर रखें कि मुंबई का दादा सिर्फ शिवसेना है और अन्य कोई नहीं। तो हमें उकसाया न जाए।”

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.