Published On : Tue, Dec 11th, 2018

संजय राउत ने बीजेपी को दिखाया आईना, बोले- आत्मावलोकन का है समय

Advertisement

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे मंगलवार को आने वाले हैं। हिंदी हार्ट लैंड के तीन राज्यों (राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश) में चुनावी रुझान कांग्रेस के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं। इन राज्यों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन के लिए शिवसेना सांसद संजय राउत ने लोगों के गुस्से को अहम वजह बताया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी को इन परिणामों से सबक लेने की भी सलाह दी।

एएनआई के अनुसार, संजय राउत ने कहा कि मैं नहीं कहूंगा कि ये कांग्रेस की जीत हैं। दरअसल, यह लोगों का गुस्सा है। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी को परोक्ष रूप से सलाह दी। उन्होंने कहा कि आत्मावलोकन की जरूरत है।

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चले। छत्तीसगढ़ में दो चरणों 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान हुआ। मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर, राजस्थान एवं तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोट डाले गए।

इन चुनाव नतीजों पर सभी की नजरें लगी हैं। इनमें से तीन राज्य हिंदी हार्टलैंड के हैं। ये चुनाव नतीजे देश की राजनीति को एक नया दिशा देंगे। 11 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो गया है। चुनाव नतीजों की धमक संसद में भी सुनाई देगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.