Published On : Fri, Apr 6th, 2018

समर्थकों से धूमधाम से दिल्ली में मनाया संजय जोशी का जन्मदिन

Advertisement

नागपुर/नई दिल्ली: बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री संजय जोशी का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। 6 अप्रैल यानि बीजेपी के स्थापना दिवस के साथ संजय जोशी का जन्मदिन आता है। जोशी फ़िलहाल पार्टी के संगठनात्मक कामकाज से दूर हो लेकिन उनके समर्थक भारी तादाद में देश भर में मौजूद है जो हर वर्ष उनका जन्मदिन मानते है। शुक्रवार को जोशी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में उनके अस्थाई निवास फ़्लैट नंबर,111 नॉर्थ एवन्यू में समारोह का आयोजन किया गया था। जहाँ देश भर से पहुँचे उनके हजारों समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके गृहनगर नागपुर से भी सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली पहुँचे जहाँ केक कांटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।


आम तौर पर सादगी भरा जीवन जीने वाले संजय जोशी बीते कुछ वर्षों से अपना जन्मदिन सार्वजनिक तौर पर मानना शुरू किया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों ने लुटियन दिल्ली में जगह-जगह उन्हें शुभेच्छा जगह देते हुए पोस्टर लगाए। ऐसे ही पोस्टर बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय के बहार भी लगाए गए थे। नागपुर से दिल्ली गए जय जवान जय किसान संगठन के अध्यक्ष प्रशांत पवार ने बताया की जोशी के लिए उनके मन में श्रद्धा का भाव है। उनके जैसे नेताओं की आज देश को आवश्यकता है। वैसे जोशी इस तरह के आयोजनों को टालते है लेकिन हमारे प्रेम के सामने वह भी हर वर्ष विवश हो जाते है। पवार के साथ ही गए बीजेपी पदाधिकारी सुरेंद्र डी यादव ने बताया की जन्मदिन के अवसर पर जोशी के दिल्ली में होने की सूचना पाकर देश के लगभग हर हिस्से से लोग उनसे मिलने आये है। जोशी भले सक्रिय राजनीति में न हो लेकिन उनकी अहमियत और उनके प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं और उनसे संपर्क में आये लोगों का स्नेह आज भी मौजूद है।

Gold Rate
July 10 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागपुर से कई लोग दिल्ली जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुँचे जिनमे पूर्व नगरसेवक रमेश चोपड़े, राजीव गोल्हर, मोहन त्रिवेदी, अमित पांडेय, अमित मिश्रा,खेमराज दमाहे,अमित यादव, विजय यादव, मंगेश तिवारी, रवि ठाकुर, विष्णु तिवारी, शिवा गोहिया, सुमित मिश्रा, बाबूराव यादव के प्रमुख रूप से शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason Explained | Nagpur Today

Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...

₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds

₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds

खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident #accident

खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...

नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional #CentralJail

नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...

पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV #newsupdate

पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...

बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया खेल! #NagpurNews #crime #Fraud #bank #cctv

बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges