Published On : Sun, Jul 29th, 2018

संजय दत्त ने घर पर मनाया अपना बर्थडे, त्रिशाला ने कहा-हैप्पी बर्थडे डैडी

Advertisement

मुंबई: आज संजय दत्त का जन्मदिन है। संजय इस साल अपना 59 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फ़िल्म ‘साहिब बीवी और गैंगस्टर 3’ रीलिज़ हुई हैं। उससे पहले उनकी बायोपिक ‘संजू’ भी आई। कुल मिलाकर यह साल उनके लिये बेहद स्पेशल रहा है। ऐसे में इस साल उन्होंने अपने बर्थडे को भी शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

शनिवार देर रात तक मुंबई में उनके घर पर पार्टी होती रही। इस पार्टी में संजय दत्त के कई करीबी दोस्त शामिल हुए। उससे पहले हम आपको बता दें कि संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त जो न्यूयॉर्क में रहती हैं, उन्होंने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शनिवार देर रात तक मुंबई में उनके घर पर पार्टी होती रही। इस पार्टी में संजय दत्त के कई करीबी दोस्त शामिल हुए। उससे पहले हम आपको बता दें कि संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त जो न्यूयॉर्क में रहती हैं, उन्होंने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

पत्नी मान्यता के साथ वो मेहमानों की अगवानी करते दिखे। आप देख सकते हैं इस मौके पर मान्यता कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं।

Advertisement

बता दें कि संजय दत्त ने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे हैं और यही वजह रही कि उन पर बायोपिक भी बनी और जो सुपरहिट भी साबित हुई। रणबीर कपूर ने ‘संजू’ में संजय दत्त के किरदार को जीवंत कर खूब तारीफें भी बटोरीं। जागरण डॉट कॉम के पाठकों की तरफ से भी संजय दत्त को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं!

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.