Published On : Thu, Sep 25th, 2014

बुलढाणा : 142 ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान

Advertisement


दो अक्तूबर से शुरू होगा अभियान, स्वच्छता पर होगा विशेष जोर

swachta abhiyan
बुलढाणा। 
केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत बुलढाणा जिले की 142 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है. 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर आयोजित की जाने वाली ग्राम सभाओं में इस अभियान और स्वच्छता पर विशेष तौर पर जानकारी दी जाएगी.

इस अभियान के तहत गांवों में जिन घरों में शौचालय नहीं है उन परिवारों को शौचालय बनाने और उनका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने, स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में लड़के-लड़कियों के लिए स्वच्छता-गृहों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, हाथ धोने का महत्व समझाने, गंदे पानी की निकासी और कचरे का विनियोजन करने, छोटे बच्चों की विष्ठा का विनियोजन करने और पीने के पानी क सुरक्षित इस्तेमाल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

गांवों में भजन मंडलों, महिला मंडलों, महिला स्वसहायता बचत समूह, युवक मंडलों की बैठकें लेकर वार्ड के मुताबिक लक्ष्य को पूर्ण करने की दृष्टि से योजना बनाई जाएगी. उसी तरह तालुका से 5 ग्राम पंचायतों का चयन कर उनके लिए शौच-मुक्त गांव का मसौदा बनाया जाएगा. उसी तरह स्कूलों में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करने और परिवार संपर्क अभियान जैसे उपक्रम चलाए जाएंगे. इस अभियान की अवधि के अंतर्गत सबसे पहले शौचालय बनाने वाले परिवारों का सत्कार, सम्मान ग्रामीण स्तर पर किया जाएगा. इतना ही नहीं, ज्यादा से ज्यादा परिवारों से प्रभावी तौर पर संपर्क करने वाले समूह समन्वयक और समूह समन्वयक का भी जिला स्तर पर सत्कार किया जाएगाा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.