Published On : Wed, Dec 18th, 2019

महापौर संदीप जोशी की कार पर हमला , तीन राऊंड फायर

Advertisement

Nagpur : शहर में विधानसभा सत्र चल रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। ऐसे में देर रात महापौर संदीप जोशी की कार पर अज्ञात हमलावरों ने बंदूक से जानलेवा हमला कर दिया। घटना मंगलवार देर रात करीब 12 बजे वर्धा रोड पर एम्प्रेस पैलेस के पास हुई। हालंाकि घटना में महापौर बाल-बाल बच गए। बताया जाता है, महापौर परिवार के साथ किसी काम से गए थे। लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार पर तीन राउंड फायर किया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।

घटना के बाद महापौर का परिवार का दहशत में है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि 4 दिसंबर को महापौर को धमकी भरा पत्र भी मिला था, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी शिकायत भी सदर थाने में की गई थी। खास है कि पदभार संभालते ही महापौर अतिक्रमण के खिलाफ लगातार मुहिम चला रहे हैं। शायद ये कार्रवाई कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.