Published On : Fri, Nov 22nd, 2019

भाजपा के संदीप जोशी महापौर तो शिवसेना का बहिष्कार

Advertisement

– उपमहापौर बनी मनीषा कोठे,भारी पुलिस बंदोबस्त के मध्य संपन्न हुआ चुनाव प्रक्रिया

नागपुर: नागपुर (Nagpur ) शहर में पहली दफा महापौर-उपमहापौर ( Mayor – Deputy Mayor) का चुनाव भारी पुलिस बंदोबस्त के मध्य प्रक्रिया पूर्ण की गई.भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक संदीप जोशी Sandip Joshi सह मनीषा कोठे Manisha Kothe को बहुमत से क्रमशः महापौर व उपमहापौर चुन लिया गया.दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को १०४-१०४ मत प्राप्त हुए.वहीं दूसरी ओर भाजपा से शिवसेना का संबंध टूटने के बाद स्थानीय शिवसेना के नगरसेवकों ने उक्त चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लिया।वहीं महापौर पद के कांग्रेस की ओर से खड़ी हर्षला साबले को २६ तो बसपा उम्मीदवार इब्राहिम टेलर को १० मत मिले।

महापौर-उपमहापौर पद के लिए आज महल स्थित नगरभवन में चुनाव आयोजित किया गया था.आज नियत समय पर पहली मर्तबा विशेष सभा की कामकाज की शुरुआत की गई.नगरभवन के बहार लगभग आधा किलोमीटर परिसर पुलिस छावनी का रूप ले लिया था.

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत में उक्त दोनों पदों के लिए नाम वापिस लेने हेतु १५-१५ मिनट का समय दिया गया,लेकिन किसी उम्मीदवार ने परिणाम की जानकारी होने के बाद भी नाम वापिस नहीं लिया।

Advertisement

वैसे मनपा में भाजपा के १०८ नगरसेवक चुनकर आये थे,लेकिन दुर्गा हत्तीठेले की सदस्यता रद्द हो गई,जगदीश ग्वालवंशी का निधन,सतीश होले को भाजपा से निलंबित कर दिया गया,बाल्या बोरकर आज सभागृह में अनुपस्थित होने से १०४ मत भाजपा के उम्मीदवार संदीप जोशी को मिले। यहीं क्रम उपमहापौर के चुनाव रहा,उपमहापौर निर्वाचित हुई मनीषा कोठे को भी १०४ मत मिले।शिवसेना के दोनों नगरसेवक मंगला गवरे,किशोर कुमेरिया और निर्दलीय नगरसेविका आभा पांडे ने चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लिया,अर्थात उनका बहिष्कार था.

वहीं महापौर चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हर्षला साबले को २६ तो उपमहापौर पद के कांग्रेस-एनसीपी के उम्मीदवार दुनेश्वर पेठे को भी २६ मत मिले और बसपा के महापौर पद के उम्मीदवार व उपमहापौर पद के उम्मीदवार दोनों को १०-१० मत मिले।

सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया हाथ उठा गई,इस चुनाव प्रक्रिया से मनोनीत ५ नगरसेवकों को मतदान हेतु महरूम रखा गया था. इसके उपरांत पीठसीन अधिकारी व जिलाधिकारी रविंद्र ठाकरे में संदीप जोशी को महापौर व मनीषा कोठे को उपमहापौर घोषित किया।उन्होंने यह भी कहा कि दोनों विजयी पदाधिकारी बहुमत से विजयी हुए.

कांग्रेस की ओर से उक्त चुनाव प्रक्रिया में गार्गी चोपड़ा,रश्मि धुर्वे,जीशान मुमताज व बंटी शेलके अनुपस्थित थे.

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पीठासीन अधिकारी रविंद्र ठाकरे,मनपायुक्त अभिजीत बांगर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत-सत्कार किया,जिसके बाद उपस्थित सभी ने उनका अभिवादन किया।

उल्लेखनीय यह हैं कि लगभग सवा साल के महापौर पद का कार्यकाल होने से आज दोपहर ४ बजे ही नवनिर्वाचित महापौर संदीप जोशी सह नवनिर्वाचित उपमहापौर मनीषा कोठे व उसी तरह नवनियुक्त सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव पदभार ग्रहण कर आज से ही कामकाज शुरू कर देंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.