Published On : Mon, Nov 9th, 2020

नागपुर से पदवीधर एमएलसी के लिए संदीप जोशी का नाम घोषित

Advertisement

नागपुर– भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र में होनेवाले आगामी एमएलसी चुनाव 2020 के लिए महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के उमेदवारो के नामों की घोषणा की है.

नागपुर शहर से एमएलसी चुनाव के लिए महापौर संदीप जोशी का नाम घोषित किया गया है. इसके साथ ही औरंगाबाद विभाग स्नातक से शिरीष बोरालकर, पुणे विभाग से संग्राम देशमुख, अमरावती विभाग से नितिन धांडे, उत्तरप्रदेश के लखनऊ खंड स्नातक से अविनाश कुमार सिंह, वाराणसी खंड से केदारनाथ सिंह, आगरा खंड से डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरूजी, मेरठ खंड से दिनेशकुमार गोयल, इलाहाबाद -झांसी खंड से डॉ.यज्ञदत्त शर्मा, लखनऊ खंड से उमेश द्विवेदी, आगरा खंड शिक्षक से डॉ.दिनेशचंद्र वशिष्ठ, मेरठ खंड शिक्षक से श्रीचंद्र शर्मा और बरेली -मुरादाबाद खंड शिक्षक से डॉ.हरिसिंह ढिल्लों के नाम पर मुहर लगी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.