Published On : Mon, Nov 18th, 2019

संदीप जोशी होंगे अगले महापौर

Advertisement

भाजपा संसदीय मंडल ने शेष कार्यकाल के लिए 2 महापौर बनाने का निर्णय लिया

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका में नए महापौर के चयन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी हैं, चूंकि सत्ताधारी भाजपा पक्ष हैं, इसलिए उन्होंने दो वरिष्ठ नगरसेवकों को शेष कार्यकाल के लिए आधा-आधा कार्यकाल देने का निर्णय लिया। पहले संदीप जोशी फिर अगले कार्यकाल में दयाशंकर तिवारी को महापौर बनाने का निर्णय भाजपा संसदीय मंडल ने लिया।

आज दोपहर शहर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण दटके ने मनपा परिवहन सभापति कक्ष में पत्रपरिषद में जानकारी दी कि आज सुबह भाजपा संसदीय मंडल की अहम बैठक हुई। जिसमें शेष कार्यकाल के लिए आधा-आधा कार्यकाल के हिसाब से 2 महापौर बनाया जाएगा। इस हिसाब से पहले संदीप जोशी फिर दूसरे टर्म में दयाशंकर तिवारी को महापौर बनाने की घोषणा की गई।

दटके ने बताया कि महापौर की तर्ज पर उपमहापौर 2-2 होंगे। पहले मनीषा कोठे को उपमहापौर बनाया जाएगा, फिर दूसरे टर्म का उपमहापौर का नाम अभी तय नहीं हुआ हैं।संसदीय मंडल ने यह भी निर्णय लिया कि मनपा में सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव होंगे।

Advertisement

बताया जाता हैं कि महापौर पद के लिए भाजपा संसदीय मंडल में कोहराम हुआ, नतीजा शेष कार्यकाल के लिए 2-2 महापौर बनाने का निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय यह हैं कि भाजपा, कांग्रेस की ओर से आज ही महापौर व उपमहापौर पद के लिए आवेदन भरे जाएंगे। आवेदन भरने की अंतिम मुद्दत आज दोपहर 3 बजे हैं। कांग्रेस गठबंधन की ओर से हर्षला साबले और दुनेश्वर पेठे आवेदन भरने वाले हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.